सहारनपुर। अमर उजाला द्वारा आयोजित एमएसएमई कॉन्क्लेव में उद्यमियों और व्यापारियों ने उद्योगों से जुड़ी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। सबसे बड़ी मांग रही कि बिजली दरें सस्ती हों और नई औद्योगिक इकाई लगाने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए। उद्यमियों ने कहा कि यूपी में एक यूनिट लगाने के लिए महीनों तक लखनऊ के चक्कर काटने पड़ते हैं, जबकि हरियाणा और पंजाब में यही काम दो-तीन दिन में हो जाता है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।