कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्तों के जत्थे लगातार अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। करनाल के नेवल गांव से आए कांवड़ियों का जत्था भी गंगाजल लेकर सहारनपुर के कांवड़ मार्ग से गुजर रहा है। कांवड़ियों में भगवान शिव के प्रति आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ शिवभक्त अपनी यात्रा पूरी करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। लंबी दूरी की यात्रा के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह कम नहीं हुआ है।