कांवड़ यात्रा के दौरान गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार आने से कांवड़िया सड़क किनारे परेशान हालत में था। सूचना मिलते ही कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कांवड़िये को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई।