शिवरात्रि नजदीक आते ही कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। दिनोंदिन कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं, एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई वाले वाहनों को मौके पर रोककर मानक के अनुरूप कराया। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने ड्यटीरत पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।