फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Saharanpur: हनुमान जयंती  पर गांव पटनी में निकाली गई कलश यात्रा, प्राण-प्रतिष्ठाा का हुआ आयोजन 

सहारनपुर में चिलकाना के ग्राम पटनी के प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्री हनुमान जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हुआ। मंगलवार को आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ, आचार्य पंडित अनिल शर्मा एवं आचार्य पंडित संदीप भारद्वाज ने अनुष्ठान का शुभारंभ किया। पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि हनुमान जी कलयुग के जागृत देवता हैं। जो कोई भी मनुष्य उनकी सच्चे मन से आराधना करता है। उसे उसकी आराधना का फल अवश्य मिलता है। मुख्य यजमान नितिन गोयल, मुकेश सैनी, रूद्र शर्मा, देव शर्मा, काजल शर्मा, उर्मिला देवी, चित्रा शर्मा, मिथलेश देवी, दुर्गेश देवी, संतोष देवी आदि रहे। कलशयात्रा से पहले गणेश जी का पूजन कराया गया। उसके पश्चात महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा आरंभ की। कलशयात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। श्रद्धालुओं को प्रसाद  वितरण के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें