छुटमलपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज के तत्वावधान में निकाली जा रही ज्योति कलश यात्रा का वैदिक शिव सत्संग और मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश पूजन कर पवित्र ज्योति से साथ लाए दीपक प्रज्ज्ववलित किए। टोली नायक उदयराज सिंह चौहान और रथ संचालक रविंद्र जाट पवित्र ज्योति कलश यात्रा को लेकर छुटमलपुर पहुंचे। उदयराज सिंह चौहान ने बताया कि आचार्य श्री राम शर्मा की धर्मपत्नी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के साथ ही अखंड ज्योति और परम पूज्य गुरुदेव के आध्यात्मिक जीवन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में यह यात्रा निकाली जा रही है।