बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के कुरड़ीखेड़ा-बारूगढ़ मार्ग पर रविवार सुबह खेत में युवक समरेज का शव पड़ा मिला। शव के पास ही एक लड़की बैठी रो रही थी। उसने बताया कि उसकी ही चुनरी से फंदा लगाकर प्रेम ने आत्महत्या की है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।