जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंडलायुक्त, कलक्ट्रेट, विकास भवन और सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। पुलिस लाइन में परेड हुई। परेड में अनेक प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शिक्षण संस्थानों में तिरंगा शान से फहराया गया। देशभक्ति के तराने गूंजे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।