गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की गंगोह नगर इकाई ने 101 मीटर लंबी तिरंगा रैली का आयोजन किया। यह भव्य रैली लखनौती रोड से शुरू होकर शिव चौक स्थित श्री रामलीला भवन पंचायती धर्मशाला में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के 200 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश चौधरी और राकेश सैनी आर्य उपस्थित रहे।