फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में श्रीराम कथा का आज तीसरा दिन, कथा व्यास बोले-धर्म की धूरी पर टिकी हुई है धरती

सहारनपुर में चिलकाना के सुल्तानपुर के न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में चल रही श्री राम कथा में शिव पार्वती विवाह तथा भगवान श्री राम के जन्म के कारणों का वर्णन किया गया। सोमवार को एकता जनसेवा समिति के तत्वावधान में श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य सुभाष शर्मा ने कहा कि यह धरती धर्म की धूरी पर टिकी हुई है। भगवान शिव जब अपनी बरात लेकर राजा हिमाचल के यहां जाते हैं, तो धर्म अर्थात बैल पर सवार होकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की बरात में भूत, पिशाच आदि शामिल थे, जिन्हें राजा हिमाचल के राज्य के लोग देखकर डर गए। पार्वती जी की माता मैना ने भी शिव के रूप तथा बरात को देखकर डर जाती है। माता मैना ने पार्वती के विवाह का निर्णय बदलने का निश्चय किया। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वैष्णो धाम सरसावा के व्यवस्थापक संजय महाराज रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें