रामपुर मनिहारान कोतवाली के गांव शिवदासपुर के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। 24 वर्षीय युवक जॉनी पुत्र अमर सिंह निवासी शिवदासपुर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे से गुस्साए परिजनों व ग्रामीण ने करवाई की मांग को लेकर जमा लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। परिजन जाम लगाकर शव को लेकर सड़क पर बैठे है। जाम के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को अन्य रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।