फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव: तीन घंटे में 50 प्रतिशत हुआ मतदान

तीन घंटे में 50 फीसदी मतदाताओं ने डालें वोट सहारनपुर जनपद में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को सुबह 9:00 से शुरू हुए। कुल 294 मतदाताओं में से दोपहर 12 बजे तक 150 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी। अध्यक्ष पद समेत कुल 20 पदों के लिए 40 उम्मीदवार मैदान में है। एसोसिएशन के चुनाव में दो गुट ठाकुर राज सिंह ग्रुप और अधिवक्ता कल्याणकारी ग्रुप के प्रत्याशी मैदान में है। अधिवक्ता कल्याणकारी ग्रुप की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह पुंडीर और महासचिव पद के लिए जसवीर सिंह चुनावी मैदान में है। इसके अलावा ठाकुर राज सिंह ग्रुप से अध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार और महासचिव पद के लिए सर्वोत्तम सिंह ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें