फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पीड़िता के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने लिया हिरासत में

सहारनपुर में पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंचीं कैराना की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला थाना पुलिस उन्हें थाने ले गई, जहां करीब 10 मिनट तक बैठाकर रखा गया। सांसद इकरा हसन ने बताया कि वह जसाला गांव की पीड़ित महिला के साथ मामले में न्याय की मांग को लेकर डीआईजी से मिलने पहुंची थीं। उनका कहना है कि डीआईजी ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन बाद में पीड़िता की मांगों को मानने से इनकार कर दिया, जिससे पीड़िता भावुक हो गई। सांसद के अनुसार इस मुद्दे पर उन्होंने डीआईजी के सामने नाराजगी जताई। आरोप है कि इसके बाद रोड जाम करने के आरोप में डीआईजी के निर्देश पर पुलिस को बुलाकर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इकरा हसन ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित की गुहार सुनने के बजाय उसका उत्पीड़न कर रही है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस मामले को संसद में उठाएंगी, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बोलने से कोई फायदा नहीं है, क्योंकि सुनवाई नहीं होती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें