फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सहारनपुर में पुलिस बनी ‘यमराज’!

Fri, 19 Jan 2018 07:01 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ सहारनपुर

आपको तस्वीर दिखाते हैं सहारनपुर पुलिस के अमानवीय चेहरे की। ये पुलिस का वो चेहरा है जो मरते हुए लोगों को देखता है लेकिन उसकी मानवीयता नहीं जागती। दरअसल सहारनपुर में गुरुवार रात सड़क हादसे के शिकार दो नाबालिग बच्चों ने पुलिसवालों के सामने ही सड़क पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। उनसे वहां खड़े और लोग मिन्नतें करते रहे लेकिन सहारनपुर की ये खाकी नहीं मानीं। अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को अस्पताल नहीं ले गई। पुलिसवालों का दरअसल ये कहना था कि हादसे के शिकार लड़कों के खून से उनकी गाड़ी गंदी हो जाएगी। ऐसे में वो पूरी रात गाड़ी के अंदर कैसे बैठेंगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी बीच प्रशासन ने इस पूरे वाकये को  गंभीरता से लेते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें