फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे एसडीएम तथा एएसपी सामने आग लगाई

डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Mar 2025 04:36 PM IST

सहारनपुर के चिलकाना में सुल्तानपुर में सीएचसी के पास सरदार वेद प्रकाश तथा जैन समाज की भूमिका विवाद लंबे समय से चल रहा है। जिला प्रशासन ने अनेक बार भूमि की पैमाइश कर दी है। इससे समय पहले एसडीएम के आदेश नायाब तहसीलदार जैन समाज के पक्ष में भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे। लेकिन सरदार वेद प्रकाश के लोगों ने विरोध किया।उस समय प्रशासन वापस चला गया था। शनिवार को एसडीएम सदर अंकुर वर्मा, एएसपी विवेक तिवारी पुलिस टीम को लेकर अचानक जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंच गए। कब्जा दिलाने से पूर्व दूसरे पक्ष को सूचना भी नहीं दी गई। सरदार वेदप्रकाश ने कब्जा दिलाने का विरोध किया। लेकिन प्रशासन ने उसकी एक न सुनी। परेशान सरदार वेदप्रकाश ने खेत में लगे ट्यूबवेल से डीजल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया तथा आग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने बुझाने का प्रयास किया। आग लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम तथा पुलिस मौके से चली गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को पीजीआई में भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें