फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के विरोध में हंगामा, सड़क पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोग

डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Mar 2025 12:13 PM IST

सहारनपुर जनपद के बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर पठानपुरा निवासी युवक की फेसबुक आईडी पर रमजान व इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ तहसील पहुंची। भीड़ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। इंस्पेक्टर ने भीड़ को बताया, कि जिस युवक की फेसबुक आईडी पर पोस्ट डाली गई है, वह खुद ही कोतवाली पहुंच गया था। उसने अपनी आईडी हैक किए जाने की शिकायत की थी। उसका मोबाइल कब्जे में लेकर साइबर सेल को जांच के लिए भेजा गया है। उस पर अभी भी पोस्ट डाली जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें