फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में लुटेरों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली,कर्मी की मौत, छह लाख लूटकर फरार

सहारनपुर जनपद के सरसावा में देर रात कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को घात लगाए बैठे चार लुटेरों ने दो गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया। लुटेरे फाइनेंस कर्मी से करीब 6 लाख रुपए की रकम भी लूटकर आसानी से फरार हो गए। बताया जाता है कि दो बाइको पर सवार चार लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। सारी घटना आसपास लगे सीसी कैमरो में भी कैद हो गई। घटना सोमवार देर रात्रि 12 बजे की है मृतक के भाई अभिषेक त्यागी ने पुलिस को बताया कि अपने बड़े भाई आशीष त्यागी के साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से रुपये कलेक्शन का काम करते हैं। सोमवार देर रात करीब 12 बजे में क्षेत्र की कई माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लगभग 5 लाख 92 हजार लेकर अपनी ऑल्टो कार से सरसावा पहुंचे। चिलकाना तिराहे पर उन्होंने एक डेयरी से दूध खरीदने के लिए जैसे ही गाड़ी रोकी अचानक दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश लुटेरे आए। जिन्होंने आते ही उनसे बैग छीनने की कोशिश की। छीना झपटी में एक लुटेरे का नकाब हट तो उसके भाई आशीष ने पहचान लिया। जिस पर लुटेरे ने उसके भाई के सीने तथा पैर में तमंचे से गोली मार दी और रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर अचानक लोग घर से निकल आए तथा घटनास्थल की तरफ दौड़े। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी खबर कर दी। अभिषेक ने बताया कि लोगों की सहायता से भाई को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लूट तथा हत्या के मामले का सारा घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हो गया। जिसमें नजर आ रहा था कि लुटेरे पहले से ही घात लगाए बैठे थे। सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई अभिषेक त्यागी निवासी शारदा नगर सहारनपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें