सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में भाकियू बेदी कार्यकर्ताओं ने 'रोड नहीं तो टोल नहीं' का नारा देते हुए गुरुवार को सैयद मजरा टोल प्लाजा की लेन में बैठ कर धरना दिया। करीब आधा घंटा तक कार्यकर्ता यहां बैठ कर नारेबाजी करते रहे। इसी दौरान एक कार्यकर्ता की दरोगा से बहस के बाद दोनो पक्षों में नोक झोंक हो गई।