फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में जीएसटी विभाग ने पकड़ी 750 पेटी शराब, पंजाब से ट्रक में ले जा रहे थे लखनऊ

सहारनपुर में जीएसटी विभाग के सचल दल ने करीब 750 पेटी पंजाब मार्का शराब पकड़ी। इस शराब को एक ट्रक में प्लाईवुड के नीचे छिपाकर लुधियाना से लखनऊ लेकर ले जाया जा रहा था। सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन दल निरंकार नाथ पांडे ने बताया कि जीएसटी विभाग के सचल दल की एक टीम ने हरियाणा बॉर्डर से एक ट्रक को पकड़ा। टीम को इस पर शक था कि इसमें बिना प्रपत्रों के प्लाईवुड को ले जाया जा रहा है। टीम ट्रक को लेकर दिल्ली रोड स्थित राज्यकर भवन पहुंची। ट्रक की जांच में पता चला कि इसमें प्लाईवुड नहीं शराब की पेटियां भरी हुई है। इस पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने आबकारी विभाग से संपर्क किया। आबकारी विभाग के अधिकारी अभी तक 750 शराब की पेटियों की गिनती कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह शराब को लुधियाना से लखनऊ ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें