सहारनपुर एसबीडी जिला की बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। इसके चलते डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च में मरीजों का इलाज करना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई। इसके चलते ट्रिपिंग की समस्या आम हो गई। कटौती से आमजन परेशान है। वहीं एसबीडी जिला अस्पताल में भी बिजली परेशान करनी लगी है। अस्पताल की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें डॉक्टर मोबाइल की टॉर्च से मरीज का इलाज करते नजर आ रहे है। यह वीडियो अस्पताल के ट्रामा सेंटर की बताई जा रही है। 17 सेकेंड की एक वीडियो में डॉक्टर एक मरीज की रिपोर्ट देख रहे हैं, जबकि दूसरी वीडियो में इमरजेंसी के बाहर अंधेरा छाया हुआ है। यह वीडियो 13 सेकेंड की है। हालांकि कुछ देर बाद ही बिजली आ गई थी। उधर कार्यवाहक एडी हेल्थ डॉक्टर कुमुद रानी का कहना कि जिला अस्पताल में मोबाइल से टॉर्च की रोशनी में इलाज की जानकारी नहीं है। पता लगाया जाएगा।