सहारनपुर जनपद के बेहट में प्रशासन द्वारा शाकुंभरी देवी रोड पर दोनों तरफ खड़े कराए गए खनिज वाहनों के बीच पदयात्री श्रद्धालुओं का डीजे फंसने से शाकंभरी देवी रोड बंद हो गया। इससे सड़क पर जाम लग गया। गुस्साए श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को दोपहर 12 बजे तक सभी वाहनों को हटवाने का आश्वासन देकर श्रद्धालुओं को शांत किया। पुलिस जाम खुलवाने में लगी है।