सहारनपुर के चिलकाना कस्बे में लगने देवी बाला सुंदरी मेला आरंभ हो गया है। सुबह सवेरे से ही श्रद्धालु मां के दरबार में प्रसाद चढ़ाने पहुंचने लगे थे। मेले विधिवत उद्घाटन मेला प्रबंधक पवन कुमार सिंघल, इंस्पेक्टर कपिल देव, राजीव कुमार सिंघल, बालकृष्ण शर्मा आदि ने फीता काटकर किया। इसके अलावा मेले में लगने वाले जेजे इंटर कॉलेज तथा नव जनोदय इंटर कॉलेज के स्काउट कैंप का का भी शुभारंभ हो गया। मेले में मेला कमेटी, नगर पंचायत एवं पुलिस के कैंप भी प्रारंभ हो गए हैं। मेले में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों तथा अन्य साधनों से में पहुंच रहे हैं तथा माता के दरबार में प्रसाद चढ़ा रहे हैं.