फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम में 27 पर्यटकों की मौत पर शोक, रैली निकालकर आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

सहारनपुर के बड़गांव कस्बे में दिव्या पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले 27 पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद कस्बे में रैली निकालकर भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों से धर्म पूछकर गोलियां बरसाते हुए मौत के घाट उतारने वाले मामले को लेकर पूरे देश में गुस्से और दुःख का माहौल हैं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बृहस्पतिवार सुबह दिव्या पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा इसके बाद हाथों में दफ्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कस्बे में एक विशाल रैली निकाली गई। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा में विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या जीवा तोमर ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश के जन मानस को झकझोर कर रख दिया हैं। हर व्यक्ति अपने आप को बहुत कष्ट में महसूस कर रहा हैं परंतु यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे समय में एक जुटता ही दुश्मनों के हौसले परास्त कर सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें