फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बारिश में हाईवे पर गोवंशों का डेरा, टकराने से बचे कई वाहन

सहारनपुर के बेहट कस्बे में तहसील मुख्यालय के पास हाईवे पर दिन भर हादसे होने से बचते रहे। वजह थी बारिश में गोवंशों के बीच हाईवे पर डेरा डाले रखने की, जिनसे कई वाहन चालक टकराने से बाल-बाल बचे। खेत खलिहानों से लेकर सड़कों तक निराश्रित गोवंश लोगों के लिए मुसीबत बन रहे है। रात में आवारा गोवंशों का दिल्ली-यमनोत्री स्टेट हाईवे पर तो डेरा रहता ही है, अब दिन के समय भी यह गोवंश बारिश में हाईवे के बीचो-बीच बैठें रहते है। बारिश में विजि़बिलीटी कम होती है, तो कई बार इन्हें देखना मुश्किल हो जाता है और वाहनों के इनसे टकराने की संभावना ज्यादा रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें