फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर महेश्वरी पंचायत मंदिर में हुआ 71 पार्थिव शिवलिंग का पूजन

सहारनपुर महानगर के मटिया महल स्थित महेश्वरी पंचायत मंदिर में 71 पार्थिव शिवलिंग स्थापित किए। भक्तों ने भगवान शिव से सुख शांति और वैभव की कामना की। आचार्य अजय किरण ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना करने सभी पाप धूल जाते है। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण में भी पार्थिव शिवलिंग की पूजा का महत्व वर्णित है। शिव महापुराण के अनुसार पार्थिव शिवलिंग पूजन से धन, धान्य, आरोग्य और संतान प्राप्ति होती है। वहीं मानसिक और शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है। पार्थिव पूजन से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। इस मौके पर शुभम महेश्वरी, आदित राठी, घनश्याम महेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें