फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से 1183 नव चयनित आरक्षी रवाना, लखनऊ में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

सहारनपुर से आरक्षी भर्ती 2023 के तहत सहारनपुर से चयनित 1183 नव चयनित आरक्षियों को शनिवार को लखनऊ रवाना किया गया। पुलिस लाइन से 29 बसों में इन अभ्यर्थियों को भेजा गया। रविवार को लखनऊ स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, सेक्टर-18, वृंदावन कॉलोनी में आयोजित होने वाले समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने हरी झंडी दिखाकर अभ्यर्थियों को रवाना किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा को अभ्यर्थियों की सुरक्षित यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई। रवाना किए गए अभ्यर्थियों में 905 पुरुष व 278 महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक एवं नोडल अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी अपराध अभितेष सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें