सहारनपुर में बेटी पैदा होने पर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की मानें तो दो साल पहले बेटी की शादी हुई थी, जहां उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था। वहीं मृतक के ससुरालवाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच कर रही है।