उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मिर्जापुर इलाके में कुछ दिन पहले हुए हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक जिस शख्स का कत्ल हुआ उसकी 14 मार्च को शादी होने वाली थी और उसकी मंगेतर के प्रेमी ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस तफ्तीश में पता चला कि आशिक अपनी माशूका की शादी तय होने से नाराज था और ये शादी रुकवाने के लिए उसने धोखे से लड़के को जंगल में बुलवाया और फिर साथियों के साथ मिलकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।