रामपुर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के तत्वावधान में भव्य वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भजनों की धुन पर राम-लक्षमण सीता और हनुमान जी के साथ ही महर्षि वाल्मीकि जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भावाधस की ओर से कोसी मंदिर रोड से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। शोभायात्रा का शुभारंभ एसपी विद्या सागर मिश्र ने किया।