रामपुर में यातायात माह के समापन के अवसर पर रामपुर पुलिस ने खास पहल करते हुए दो पहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए। पुलिस अधीक्षक विद्याशंकर मिश्र ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान एसपी विद्याशंकर मिश्र ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और जान-माल की सुरक्षा के लिए हेलमेट बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।