फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रजा पुस्तकालय का होगा विस्तार, निदेशक ने इतिहासकार के साथ आनंद महिंद्रा को भेजा आमंत्रण

विमल शर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 07:45 PM IST

रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय को किले की संपूर्ण संपत्ति मिलने के बाद शनिवार को निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने पत्रकारों से लंबी बातचीत की। उन्होंने पुस्तकालय और उसके इतिहास को साझा किया। अब पुस्तकालय के विस्तार के संबंध में आगामी योजनाएं भी बताईं। उन्होंने बातचीत में विलियम कॉलिंग्स के लेखक लंदन के इतिहासकार सैम डेलरिम्पल की सोशल मीडिया पर की गई उस टिप्पणी का भी जिक्र किया, जो वर्तमान में चर्चा में है। सैम डेलरिम्पल की तरफ से रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय की तस्वीर सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर साझा करने के बाद इस दुर्लभ और आकर्षक पुस्तकालय की एक बार फिर से तमाम सराहना हो रही है। उनकी पोस्ट वायरल हुई तो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी रामपुर रजा लाइब्रेरी के संबंध में आश्चर्य जताया। इस पूरे मामले में रजा पुस्तकालय के निदेशक अब सैम डेलरिम्पल और आनंद महिंद्रा को पुस्तकालय में आने के लिए आमंत्रण भेज रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें