फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की जद में रामपुर, जनजीवन प्रभावित, नहीं जल रहे अलाव

रामपुर जिले में फिर कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घना कोहरा छाए रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पछुआ हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ गई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बेहद कम नजर आई। नगर पालिका की ओर से कई स्थानों पर अलाव नहीं जलाए गए हैं। जहां कहीं अलाव जल रहे हैं, वहां लकड़ी की कमी बनी हुई है और वह भी खत्म होने के कगार पर है। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें