शारदीय नवरात्र में मां कुष्मांडा देवी की आराधना धूमधाम से हुई। सुबह से श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिरों में उमड़ पड़ा। लोगों ने बारी-बारी से मां का पूजन-अर्चन किया और मनोकामनाएं मांगी तो वहीं महिलाओं ने अपने घरों में कलश स्थापना के साथ माता का पूजन-अर्चन परिवार के साथ किया। व्रती महिलाओं ने शाम को आरती पाठ करने के बाद व्रत खोला। कई महिलाओं का निर्जला व्रत जारी रहा।