रामपुर हाईवे पर कोसी नदी पर बना पुराना पुल बीचोंबीच धंस गया है। इसके बाद इस पुल पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। फिलहाल दोनों साइडों के वाहनों को नए पुल से गुजारा जा रहा है,जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। फिलहाल एनएचआई ने पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।