रामपुर में श्रीराम सत्संग मंडल की ओर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली और श्रीराम के जयकारे लगाए। सुबह करीब 11 बजे कलश यात्रा अग्रवाल धर्मशाला सत्संग भवन से प्रारंभ हुई। यहां से मिस्टनगंज चौराहे से होती हुई पं. मुनीश्वर दत्त, ठाकुरद्वारा, नवीन मार्केट के पीछे होते हुए वापस मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इसके बाद वापस कलश यात्रा मंदिर में पहुंची। इसके बाद कथा का प्रारंभ हुआ।