रामपुर में दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाईदूज त्योहार को लेकर खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावटी मिठाई पर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को अभिहित अधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने करीब 5 क्विंटल मिठाई सीज की थी, वहीं रविवार को बिलासपुर व स्वार तहसील सहित देहात क्षेत्र में 55 किग्रा मिठाई नष्ट की, जबकि 8 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।