चंदौसी रोड स्थित आईटीआई कॉलेज के पास ग्राम समाज की जमीन पर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। अचानक उठी तेज लपटों और आसमान में घने धुएं को देखकर आसपास के मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके की ओर भाग पड़े। प्लास्टिक और पॉलिथीन से भरे कचरे में आग लगने से चारों ओर काला धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत तक हुई।