फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के दो पक्षों में मारपीट, चार घायल, चार पर केस, बाल काटने का आरोप

शाहबाद में लिंग परिवर्तन कराने वाले किन्नर सपना उर्फ राजकुमार को सरंक्षण देने वाले युवक अनिल और उसके साथियों को दूसरे पक्ष के दो किन्नरों समेत चार युवकों ने जमकर पिटाई करदी। आरोप है कि छह माह पहले सपना उर्फ राजकुमार ने खुद लिंग परिवर्तन कराया था। सपना उर्फ राजकुमार ने लिंग परिवर्तन कराने का आरोप किन्नर रवीना उर्फ सुनील और इसके साथी विकास पर लगा दिया था। पुलिस ने इस केस में दोनों को जेल भेज दिया था। लेकिन पुलिस की लंबी तफ्तीश के बाद किन्नर रवीना उर्फ सुनील और विकास निर्दोष पाए गए थे और जेल से रिहा हुए थे। इस केस में पुलिस ने झूठे आरोप लगाने वाले सपना उर्फ राजकुमार समेत दो किन्नरों को जेल भेजा था। अब रवीना उर्फ राजकुमार और विकास के साथी अनिल ने सपना उर्फ राजकुमार के जेल से आने के बाद उसको सरंक्षण दे दिया। यह बात रवीना उर्फ सुनील, विकास, इदरीस और सना उर्फ नासिर को नागवार गुजरी। अनिल का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात सात बजे फोन करके रविना उर्फ सुनील व इदरीश ने आंवला रोड पर बात करने को बुलाया था। जब अनिल, काव्या उर्फ राहुल, मुस्कान उर्फ छोटेलाल और सपना उर्फ राजकुमार शाहबाद रविना के घर पहुंचे तो वहा पहले से मौजूद रविना उर्फ सुनील, विकास, इदरीश और सना उर्फ नासिर निवासी उझानी जनपद बदायूं ने अपने घर के अन्दर बन्द कर लिया और लाडी डन्डो व लात घूसो से मारपीट कर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अनिल के तीनों साथियों के बाल काटे। इस घटना में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो किन्नरों समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें