फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के एसपी मिश्र के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोई महिला सिपाही, माहाैल हो गया भावुक

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिस लाइन में भावुक माहाैल देखने को मिला। जिसने हर किसी को अंदर तक छू लिया। आमतौर पर ट्रांसफर और विदाई समारोह औपचारिक होते हैं लेकिन इस बार का दृश्य कुछ अलग ही था। यहां रिश्तों की सच्चाई और जुड़ाव खुलकर सामने आया। बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में जैसे ही विद्यासागर मिश्र मंच से नीचे उतरे, महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कई महिला सिपाही खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ सिपाहियां तो रोते हुए यह तक कहती नजर आईं-सर, आप मत जाइए। यह भावुक अपील सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें