फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने पर आक्रोशित हुए किसान, तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की रखी मांग

भाकियू में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवा राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा कर रहा था। इसके बाद रामपुर में महासचिव हसीब अहमद ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इधर जब अलीगढ़ पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवक अलीगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। देर रात करीब साढ़े सात बजे के आसपास भारतीय किसान यूनियन के महासचिव हसीब अहमद को सूचना लगी कि फेसबुक पर एक युवक राष्ट्रीय प्रवक्ता का सिर कलम करने के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें