रामपुर में दुर्गा पूजा की धूम पांचवें दिन भी बरकरार रही। धूमधाम से महिलाओं ने प्रतिमा विसर्जन के साथ सिंदूर उत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने मंगल कामना कर अगले वर्ष के लिए माता को बुलावा दिया और सभी बाधाओं से मुक्त रखने का वर मांगा। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान मूर्ति का विसर्जन किया गया,जिसमें गुलाल व अबीर खूब उड़ा। इसके साथ ही दुर्गा पूजा संपन्न हो गई।