टांडा से रामपुर की ओर जा रहा एक डंपर बाइक सवार को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर पलट गया,जिसमें दबकर घर के बाहर बैठे एक ग्रामीण की मौत हो गई,जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार की भी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए डंपर को ठीक किया। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।