फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर डंपर चालक की गोली मारकर हत्या, तीन नामजद समेत अन्य पर केस

रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के चंडिका गांव के पास शाहबाद रोड स्थित ढाबे पर सोमवार देर रात डंपर चालकों के बीच हुए विवाद में चंचल (25) उर्फ चंद्रपाल की गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मदारपुर क्षेत्र के माजरा झंडूपुरा निवासी चंचल डंपर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार रात वह शाहबाद रोड स्थित ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान वहां कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें