बिलासपुर के काली माता मंदिर, शिव मंदिर रामपुर रोड, शिव मंदिर शिव बाग मंडी, श्री शिव शीतला माता मंदिर डैम कॉलोनी, दुर्गा पंचायती भवानी मंदिर डैम कॉलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर मोहल्ला साहूकारा, महादेव मंदिर व गौरी शंकर मंदिर मोहल्ला कायस्थान, पंजाबी कॉलोनी मंदिर, मनोरम मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से देर रात तक विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।