रामपुर में वाणिज्य कर विभाग (जीएसटी) के सचल दल ने भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू की मोबिल ऑयल से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। कागजात दिखाने को लेकर पहले सचल दल की जिलाध्यक्ष के बेटे से कहासुनी हुई। आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने कुछ साथियों के साथ मिलकर वाणिज्य कर दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष के बेटे ने सिपाही की पिटाई कर दी।