फेसबुक पर हुई दोस्ती ने धर्म की दीवार को भी तोड़ दिया। छत्तीसगढ़ की अलीशा ने हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर रामपुर पहुंचकर प्रेमी जोगेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया और फिर वह अलीशा से आदिति बन गई। युवती के परिजन छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ उसे लेने भी आए, लेकिन हिंदू संगठन ने उसे ले जाने नहीं दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवती के बालिग होने व उसकी मर्जी के अनुसार प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी।