उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों की कमर तोड़ने का अभियान तेज कर रखा है। इसी कड़ी में रामपुर में पुलिस ने अवैध हथियारों की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने 110 देसी बंदूकें बरामद कीं और हथियार बनाते चार लोगों को भी धर दबोचा।