आजम खान जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर से यूपी की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं, शायद इसी वजह से सपा में आजम खान का जलवा आज भी बरकरार है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान करीब ढाई साल बाद 12 जून को लोकसभा उपचुनाव में किले के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 12 जून को रामपुर आ सकते हैं और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।