फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:Raebareli: पान दुकानदार के घर चोरों का धावा, 25 हजार की नकदी और पांच लाख के जेवरात किए गए चोरी

रायबरेली मिल एरिया इलाके में मंगलवार रात पान दुकानदार के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की चोरी की। घटना की जानकारी से नागरिकों में हड़कंप मच गया। दुकानदार के मुताबिक 25 हजार की नकदी और करीब पांच लाख कीमत के जेवरात चोरी किए गए हैं। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। नई बस्ती चर्तुभुजपुर निवासी हिमांशू त्रिपाठी के मुताबिक उनके पिता रामकुमार त्रिपाठी की शहर में पान की दुकान है। रात में हम लोग मकान के दूसरी मंजिल पर सो रही थी, जबकि मौसी घर के नीचे सो रही थीं। देर रात करीब एक बजे मौसी की नींद खुली तो उन्हें घर पर खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। मौसी ने आवाज दी तो चोर भाग खड़े हुए। हिमांशू के मुताबिक चोर दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे। इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर नकदी व और उनकी मां के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने मौके पर आकर घटना की जांच की। मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है। केस दर्ज करके जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें