फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विद्युत शिविर: सर्वर में दिक्कत, उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण

खीरों (रायबरेली)। विकास खंड के विद्युत उपकेंद्र खीरों के विद्युत उपकेन्द्र में उपखंड अधिकारी खीरों अनमोल डागौर व अवर अभियंता कमल किशोर यादव के नेतृत्व में पाहो गांव में लगाये गए विद्युत शिविर में मंगलवार की दोपहर एक बजे तक लगभग 25 विद्युत उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर एक मुस्त समाधान योजना का लाभ लिया। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र खीरो कमल किशोर यादव ने बताया कि सर्वर में दिक्कत आने के कारण कार्य में देरी होने के बावजूद लगभग 25 रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही लगभग 2 लाख रुपये बकाया जमा कराया गया है। उपभोक्ता के लाभ के लिए उपकेंद्र के अतिरिक्त प्रतिदिन किसी एक ग्राम पंचायत में शिविर लगाया जा रहा है जिसमें उपभोक्ता अपनी अपनी समस्या का समाधान करा सकते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें